अमरीका को चाहिए कि किथ कर्टिस को अपना राष्ट्रपति चुने

मैं किथ कर्टिस को नहीं जानता| मैंने उनकी पुस्तक “After the Software Wars” पढ़ी है और दशियों साल बाद किसी समझदार अमरीकी से मेरा सामना हुआ| वे इतने समझदार हैं कि रेपुब्लिकान उन्हें अपना अगला राष्ट्रपति चुन सकते हैं| मैंने उनके बारे में यहाँ अपने राजनेता मित्रों से चर्चा की है| हम उन्हें समुचित महत्व देते हैं|
वे शार्दुल के मित्र हैं और इस परियोजना के प्रति समर्थन रखते हैं| उन्होंने इसके अग्रलेख में कुछेक महत्त्वपूर्ण कमियां खोजी हैं जिन्हें सुधार लिया जायेगा|
अमरीका किथ कर्टिस की बातों पर ध्यान दे तो यह उसके और सम्पूर्ण विश्व के लिए अच्छा होगा| मैं आश्वस्त करता हूँ कि भारत ध्यान दे रहा है| हम लम्बे अरसे से किथ कर्टिस की तरह से सोंच रहे थे| हमने हजारों घंटे गंभीर राजनीतिक चर्चा की और एक दिन अनायास आडवाणी जी ने मुझसे कहा कि क्या मिक्रोसफ्त या गूगल में से किसी ने ऐसा कुछ कहीं लिखा है? तब मैं उठ कर कमरे से बाहर निकल रहा था| औपचारिकतया रुका लेकिन सोंच सपाट था कि ऐसा कहाँ संभव है| लेकिन कुछ ही दिनों बाद ब्रिटिश लाइब्ररी में एक किताब आ गयी थी.. और अमरीका को लेकर अमरीकी सोंच एक बार फिर बदल चुका था|

This post was written by

Avatar of Sangkrit – who has written posts on भविष्य उन्मुक्त है!.
Whenever I try retrieving life, the poetry comes out.

Email